पीलीभीत, अगस्त 9 -- Pilibhit News: पूरनपुर/हजारा, हिटी। ट्रांस शारदा क्षेत्र में बाघ की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार तड़के बाघ ने रामनगर गांव में घर में घुसकर बछड़े को अपना निवाला बना लिया। खोजबीन की तो घर के पास गन्ने के खेत में बछड़े का अधखाया शव मिला। रामनगर निवासी विजय यादव के मुताबिक शनिवार सुबह करीब चार बजे बाघ घर में घुस आया और बछड़े को खींचकर ले गया। कुछ देर बाद बछड़ा गायब मिला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। आसपास तलाश करने पर घर के पास स्थित गन्ने के खेत में बछड़े का अधखाया शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ के आबादी के करीब पहुंचने से मवेशियों के साथ ही परिवार के लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में न...