पीलीभीत, अगस्त 30 -- Pilibhit News: पूरनपुर। पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला के साथ गाली गलौज करते हुए बाल पड़कर जमीन पर पटक दिया। बचाने दौड़ी महिला की नौ साल की बेटी पर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर बच्ची के पूरे परिवार को पीटा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर खास निवासी सरस्वती पत्नी राजकमल 27 अगस्त को अपने घर में मौजूद थीं। आरोप है इस दौरान पड़ोस में रहने वाला ओमप्रकाश पुत्र सकटे लाल उनके घर में घुस गया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर ओम प्रकाश ने सरस्वती के बाल पड़कर जमीन पर पटक दिया और पीटने लगा। शोर शराबा होने पर सरस्वती की नौ साल की बेटी परी मौके पर पहुंच गई और मां को बचाने का...