Pilibhit News: घर में घुसकर दंपति की पिटाई, रिपोर्ट
पीलीभीत, सितम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर निवासी सुरेश कुमार ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 25 अगस्त को रात आठ बजे गांव का दयाराम और ठाकन लाल उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके व उसकी पत्नी कलावती के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.