पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला पुरनमल निवासी एडवोकेट विनीत सक्सेना ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि 22 सितंबर को रात 10 बजे उसके पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र सिंह,उनके पुत्र शिवम और उत्कर्ष ने मकान में कब्जेदारी को लेकर उनके घर में घुसकर गाली गलौज की। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से दुपट्टे से गला दबा दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...