पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: पूरनपुर, माधोटांडा। घर में अकेली सो रही एक महिला को गांव के युवक ने चारपाई पर दबोचकर दुष्कर्म किया। विरोध पर युवक महिला के साथ गाली गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसके पति बाहर रहकर काम करते हैं। वह घर में अकेली रहती है। उसके परिजनों के घर अलग अलग हैं। उसके घर में दरवाजा नहीं है। 26 अक्टूबर की रात महिला घर में सो रही थी। आरोप है रात लगभग तीन बजे गांव का युवक रामकृपाल पुत्र रामकुमार उसके घर में घुस आया। उसने चारपाई पर सो रही महिला को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। दूसरे दिन महिला थाने पहुंची और युवक के खिल...