पीलीभीत, सितम्बर 3 -- Pilibhit News: अमरिया। क्षेत्र के गांव अंटा गौंटिया में बुधवार सुबह घर में बिजली का करंट फैलने से चार वर्षीय बालक की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी महेंद्र पाल का चार वर्षीय पुत्र कुशान्त बुधवार सुबह करीब दस बजे घर में खेल रहा था। बताया गया कि बरसात के कारण घर में करंट फैल गया था। खेलते समय कुशान्त अचानक करंट की चपेट में आ गया और बेसुध होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग आनन-फानन में बालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कुशान्त को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...