पीलीभीत, अक्टूबर 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत स्थित बिलासपुर रोड पर खेत में गन्ना छीलते समय मजदूरों को खोपड़ी और हड्डियों के अवशेष मिले। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहां पड़े पर्स से आधार कार्ड, पैन कार्ड व एटीएम समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। दस्तावेज के आधार पर मृतक की पहचान थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम बिलासपुर का निवासी के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...