Pilibhit News: ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवासों के लिए दिया धरना
पीलीभीत, अगस्त 11 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव देवहा में प्रधानमंत्री आवासों की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ब्लाक कार्यालय पर धरना दिया। बीडीओ को ज्ञापन देकर आवास दिए जाने की मांग की। ग्राम पंचायत अहिरवाड़ा के गांव दुवहा में प्रधानमंत्री आवास का सर्वे 2024 में किया गया था। छप्परपोश घरों व पन्नी डालकर रहने वाले लोगों का नाम आवास सूची में शामिल किया गया, लेकिन नाम सूची से हटा दिया गया। जिससे ग्रामीण आवासों से बंचित रह गए। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने ब्लाक कार्यालय पर धरना दिया। बीडीओ सर्वेश कुमार को ज्ञापन देकर पात्रों को आवास दिलाए जाने की मांग की। धरना देने वालों में शांती देवी, गुड्डी देवी, चंपा देवी, रामप्यारी, सावित्री देवी, बलवीर आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.