पीलीभीत, जुलाई 9 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बीसलपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत दौलतपुर हीरा में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण के सामाजिक कार्यकर्ता सजल सक्सेना और जेंडर स्पेशलिस्ट अजीत सिंह ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। उन्हें टोल फ्री नंबर के उपयोग करने के फायदे बताए गए। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंद्रसेन, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...