पीलीभीत, अक्टूबर 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गोरखपुर से इज्जतनगर के बीच संचालित 15009/15010 गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन के समय में एक नवंबर से बदलाव होने जा रहा है। अब इज्जतनगर से चल की यह ट्रेन पीलीभीत में शाम को 18.05 यानि छह बजकर पांच मिनट पर लखनऊ की तरफ रवाना होगी। गोरखपुर से यह ट्रेन सुबह 9.43 बजे पहुंच कर पीलीभीत में 10.43 पर पहुंच जाएगी। ट्रेन के समय में हुए परिवर्तन को लेकर लोग चर्चा करने लगे हैं। रेल प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुविधा के लिए एक नवंबर से समय में परिवर्तन किया गया है। संशोधित समयानुसार 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस एक नंबर से अब प्रतिदिन गोरखपुर से रात्रि नौ बजे चल कर मानीराम से 21.20 बजे, पीपीगंज से 21.35 बजे, कैम्पियरगंज से 21.50 बजे, आनन्द नगर से 22.05 बजे, बृजमनगंज से 22.20 बजे, उसका बाजार से 22.33 बजे, सिद्धार्थ...