पीलीभीत, नवम्बर 3 -- Pilibhit News: पूरनपुर। गोमती उद्गम स्थल पर संचालित गोशाला में गोवंश की देखरेख और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने गोवंश की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि गोशाला में गोवंशीय पशुओं को पर्याप्त चारा और भोजन नहीं मिल रहा है। इससे पशुओं के कमजोर होने और बीमार पड़ने की शिकायतें हैं। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि कुछ पशु मृत अवस्था में मिले हैं, जबकि कुछ बीमार पशुओं की समुचित देखभाल नहीं हो रही है। ज्ञापन में गोशाला की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए गए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि...