Pilibhit News: गोदाम में रखे गए बारदाना की जांच होगी, नोटिस जारी
पीलीभीत, नवम्बर 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मंडी समिति में मार्डन राइस मिल इंडस्ट्री को आवंटित गोदाम में रखा बारदाना किसका है। इस बारे में भी गहनता से जांच की जाएगी। राइस इंडस्ट्री को मंडी प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिया है। तीन दिनों में उपयुक्त जवाब न आने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी जारी कर दी गई है। शहर की मंडी समिति में अलाट किए गए गोदाम में शनिवार की रात में वेल्डिंग की चिंगारी से आग भड़क उठी थी। इसे मंडी प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। बिना अनुमति या जानकारी दिए कराई गई वेल्डिंग के कारण हुए नुकसान के बाद मंडी सचिव ने नोटिस जारी कर दिया है। तीन दिनों में जवाब तलब किया गया है। जवाब न आने पर एक्शन होगा। शनिवार रात मॉडर्न राइस इंडस्ट्री के नाम से आवंटित गोदाम में वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी ने देखते ही देखते भीषण आग का रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.