पीलीभीत, सितम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अपर सत्र न्यायाधीश गैंगस्टर (एक्ट) अनु सक्सेना ने गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी को दोषी पाते हुए पांच हजार रुपए जुर्माना सहित दो साल दो माह 15 दिन की सजा सुनाई। अभियोजन के मुताबिक बीसलपुर के एसएचओ विजय सिंह यादव छह दिसम्बर 2012 को पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी पता चला कि ग्राम कितनापुर का शामा ग्राम जसोली निवासी अपने साथी अहसान, फरियाद, देवदत्त, ग्राम मीरपुर वाहनपुर निवासी अकील उर्फ रंगीला, बरेली के थाना भुता के ग्राम शेखापुर निवासी लल्लू उर्फ लालू के साथ मिलकर एक गिरोह संचालित करता है। शामा संगठित गिरोह का लीडर है। यह लोग अपराध करते हैं। इनके विरुद्ध कई मुक़दमें दर्ज हैं। पुलिस ने बाद विवेचना आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अकील उर्फ रंगीला ने जुर्म का इकबाल ...