Pilibhit News: गृह विज्ञान की छात्राओं को कराया गया प्रयोगात्मक कार्य
पीलीभीत, नवम्बर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खमरिया पुल में गृह विज्ञान प्रयोगात्मक कार्य कराया गया। छात्राओं ने मेजपोश में लेस लगाने एवं सिलाई मशीन के बारे में जानकारी हासिल की। कालेज परिसर में गृह विज्ञान विषय की छात्राओं को प्रयोगात्मक कार्य कराया गया। प्रशिक्षिका ने प्रयोगात्मक कार्य के दौरान छात्राओं को मेजपोश में आकर्षक एवं व्यवस्थित तरीके से लेस लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। सर्वप्रथम छात्राओं को कपड़े की नाप लेना, लेस की आवश्यक लंबाई निर्धारित करना, कपड़े एवं लेस की कटाई करना और लेस को उचित स्थान पर लगाकर सिलाई करने की विधि समझाई गई। इसके पश्चात छात्राओं को स्वयं अभ्यास कराया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बबितारानी समेत शिक्षक मौजदू रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.