पीलीभीत, अगस्त 10 -- Pilibhit News: पूरनपुर। थाना घुंघचाई के गांव अभयपुर माधौपुर की रहने वाली शिखा सिंह पत्नी सरवन सिंह सात अगस्त को अपने घर में बैठी थी। आरोप है इस दौरान वहां सतनाम सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी भगवंतापुर, कालाबोझ और कुलदीप सिंह पुत्र जुगेंद्र सिंह निवासी इटौरिया ता. अजीतपुर बिल्हा पहंुच गए। दोनों ने शिखा सिंह के गाली गलौज करते हुए उनकी लात घूसों से पिटाई लगा दी। शार शराबा करने पर आरोपी महिला और उनके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने शिखा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सतनाम और कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...