Pilibhit News: गाली गलौज कर धमकाने का आरोप
पीलीभीत, जुलाई 12 -- Pilibhit News: पूरनपुर। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर के रहने वाले कृष्ण कुमार सिंह पुत्र डोरी सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव का रणवीर सिंह उर्फ गब्बर पुत्र भारत सिंह आए दिन शराब पीकर उनके साथ गाली गलौज करता है। आठ जुलाई को उसने घर मं घुसकर कृष्णकुमार, उनके भाई और घर की महिलाओं के साथ गाली गलौज की और मारपीट पर अमादा हो गया। आरोपी रणवीर सिंह पहले भी विवाद कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.