पीलीभीत, अगस्त 13 -- Pilibhit News: पूरनपुर। थाना घुंघचाई के गांव दिलावरपुर के एक व्यक्ति ने अपनी पालतू गाय छोड़ दी। जानकारी लगते ही महादेव एक्टिव सेना के कार्यकर्ता गांव पहुंच गए। उन्होंने गाय उस व्यक्ति को वापस करते हुए घर में बांधने को कहा। आरोप है गाय पालक ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए अअभद्रता की। बुधवार को महाकाल एक्टिव सेना के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। उन्होंने गाय पालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस का तहरीर दी। इस दौरान अमन भारती, शेखर, पवनकुमार, विपिन कुमार, लक्ष्मण आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...