पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से शहर के नकटादाना गायत्री शक्तिपीठ पर एक दिवसीय शिक्षक कार्यशाला 23 अगस्त को सुबह नौ बजे से होगी। ट्रस्टी पीएल गंगवार ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य अतिथि ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा रहेंगे। गायत्री परिवार से जुड़े लोग समय से पहुंचना सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...