पीलीभीत, सितम्बर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। यूं तो गांधी स्टेडियम में प्रत्येक वर्ष बारिश का पानी भरता है और खेल गतिविधियां काफी समय तक ठप रहती हैं। खेल मैदान में जलभराव रोकने की दिशा में किसी प्रकार के कोई कदम नहीं उठाए गए। इस वजह से हर वर्ष खिलाड़ियों का काफी नुकसान होता है। वर्तमान समय में खेल मैदान में कई फिट पानी भरा हुआ है, जिससे आउटडोर खेलकूद पूरी तरह से बंद पड़े हैं। इससे खिलाड़ियों में खासा रोष है। तराई के पीलीभीत जनपद के निचले इलाके में बरसात के मौसम में कई फिट पानी भर जाना आमबात है। पानी भरने के बाद कुछ दिन बाद निकल जाता है। मगर खेल विभाग के गांधी स्टेडियम मैदान कई सालों से बारिश के पानी से लबालब हो जाता है। झमाझम बारिश से गांधी स्टेडियम मैदान में कई फिट पानी भर गया है। ऐसे में आउटडोर की खेल गतिविधियां जैसे रनिंग, फुटबाल, हॉक...