Pilibhit News: गांधी स्टेडियम में 22 से लगने वाले सरस मेला में ग्रामीण हुनर को मिलेगा मंच
पीलीभीत, अक्टूबर 20 -- पीलीभीत में ग्रामीण हुनर को मिलेगा मंच Pilibhit News: पीलीभीत। ग्रामीण हुनर को मंच देने के लिए गांधी स्टेडियम में तीन दिवसीय सरस मेला 22 अक्टूबर से लगने जा रहा है, जो 24 अक्टूबर तक लगेगा। इस मेले में सहारनपुर के फर्नीचर और भदोही कालीन समेत कई हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे, जहां पर ग्रामीण भारत की झलक देखने को मिलेगी। इस मेले में विभिन्न जिले के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के लिए एक साझा मंच मिलेगा। जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत अब तक 13600 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। इनसे जुड़कर 1.50 लाख से अधिक महिलाएं स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भरता की राह पर चल रही हैं। महिलाओं को विभिन्न फंड के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.