पीलीभीत, जुलाई 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जनपद लखीमपुर खीरी के एक गांव का निवासी एक बालक पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था। रविवार को नाराज होकर अपने घर लखीमपुर जाने के लिए निकला था। परंतु पूरनपुर रेलवे स्टेशन से पीलीभीत को आने वाली ट्रेन में बैठ गया और पीलीभीत रेलवे स्टेशन पहुंच गया, जहां ड्यूटी पर तैनात थाना राजकीय रेलवे पुलिस कर्मी की नजर बालक पर पड़ी। पुलिसकर्मी ने बालक से जानकारी लेने के बाद बालक को चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन ने बालक के पता की पुष्टि कर बाल कल्याण समिति पीलीभीत के आदेश पर बालक को उसकी माता के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...