पीलीभीत, अगस्त 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के सैजना गांव में रविवार को घास काटने के लिए घर से निकले 42 वर्षीय परमेश्वरी दयाल का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला है। देर शाम तक घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की थी। प्रथमदृष्टया किसी विषैले जीव के काटने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सैजना गांव निवासी परमेश्वरी दयाल रविवार सुबह घास काटने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास के खेतों और अन्य संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान उनका शव एक गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, परमेश्व...