पीलीभीत, सितम्बर 1 -- Pilibhit News: पीलीभीत/ पूरनपुर। रामनगर-चंद्रनगर मार्ग पर गन्ने के कोल्हू के पास बाघ दिखाई देने की सूचना से इलाके में खलबली मच गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और ड्रोन उड़ाकर आसपास के गन्ने के खेतों में बाघ की तलाश शुरू की, लेकिन ऊंची और घनी गन्ने की फसल के बीच बाघ की लोकेशन नहीं मिल सकी। यह भी पढ़ें- बाघ की दहशत के बीच वन विभाग अलर्ट, लगाया पिंजरा बाघ की निगरानी की चुनौती खेतों में गन्ना इतना घना है कि बाघ को आसानी से छिपने का ठिकाना मिल रहा है। इसके चलते वन विभाग के सामने बाघ की निगरानी और उसकी लोकेशन का पता लगाना चुनौती बना हुआ है। तीन दिन पहले हजारा क्षेत्र के गांव शासत्रीनगर के रहने वाले किसान मुंशी प्रसाद पर बाघ ने हमला कर मार दिया था।ग्रामीणों में भय और प्रशासन की कार्रवाई इससे क्षेत्र दह...