पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय आह्वान पर जिले के किसानों की प्रमुख समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। गन्ने का मूल्य छह सौ रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की गई। जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह विर्क के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल हुए। ज्ञापन के माध्यम से गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने और वर्ष 2016 से लंबित जमीनों के सरकारी सर्किल रेट में उचित वृद्धि करने की मांग उठाई गई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती कृषि लागत को देखते हुए किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिलना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांग...