पीलीभीत, सितम्बर 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। चौदह दिन से अधिक विलंबित गन्ना मूल्य भुगतान पर वर्षवार ब्याज दिए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले गन्ना किसान कई बार धरना दे चुके हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इससे थक हारकर गन्ना किसानों ने गन्ना भवन परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले चौदह दिन से अधिक विलंबित गन्ना मूल्य भुगतान पर वर्षवार ब्याज दिए जाने की मांग को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किए। मगर हर बार किसानों को निराशा ही हाथ लगी। किसान मजदूर संगठन ने चेतावनी दी थी कि अगर समस्या का समाधान नहीं होता है, तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पीलीभीत तहसील अध्यक्ष रोशनलाल गंगवार की अगुवाई में गन...