Pilibhit News: गन्ना विभाग का ग्रामस्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन का समापन, मिलेगा ऑनलाइन कैलेंडर
पीलीभीत, सितम्बर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गन्ना विकास विभाग की ओर से जिलेभर में ग्राम स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन का समापन हो गया है। 993 गांवों की आपत्तियों का निस्तारण कर कंप्यूटर में डाटा फीड कर दिया गया। किसानों को ऑनलाइन प्राथमिक कैलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इससे किसानों को सर्वे के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सकेगी। जिले भर में एलएच चीनी मिल पीलीभीत, बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल बरखेड़ा, दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर, दि किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर का संचालन किया जा रहा है। बीते 20 जुलाई से जिलेभर में ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन अभियान की शुरुआत की गई थी, जिसमें 131 टीमों को लगाया गया था। इन सभी टीमों ने गांवों के सार्वजनिक स्थानों पर जाकर किसानों को उनके सर्वे का ब्यौरे का प्रदर्शन किया। डीसीओ समेत अन्य विभागीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.