पीलीभीत, अगस्त 15 -- Pilibhit News: पीलीभीत। समाजिक संस्था सशक्त प्रयास की पहल पर असहाय और जरूरतमंदों के लिए गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शुक्रवार को अपने आवास पर नरेन्द्र कुमार निवासी मुगलाखेडा अमरिया को चेक सौंपा। उनके पुत्र अनिल कुमार का सड़क हादसे के बाद उपचार चल रहा है। दोनों ही पैरों पर आए असर के बाद जानकारी राज्यमंत्री को हुई। इस पर राज्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक लाख का आर्थिक सहायता राशि चेक नरेंद्र कुमार को सौंपा। संस्था के प्रयासों को राज्यमंत्री ने सराहा। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज के नवागत प्राचार्य ने राज्यमंत्री से की मुलाकात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...