पीलीभीत, सितम्बर 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवादददाता। शहर की राजाबाग कॉलोनी में राजा बाग परिवार की ओर से आयोजित 11 दिवसीय सार्वजनिक श्री गणेश पूजन कार्यक्रम के पांचवे दिन की सायंकालीन बेला में श्री गणेश चालीसा और भजन का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष आरती की। उनके द्वारा श्री गणेश मराठा आरती का गुणगान और पूजन किया गया। राज्यमंत्री ने भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाया। भक्तों ने पंडाल में गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया के उद्घोष से पंडाल गूँज उठा। पंडाल में राजा बाग परिवार के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह, अनिल, सुमित गंगवार, अनुराग विश्वकर्मा, रामवीर सिंह, प्रताप सिंह, रूपेश मिश्रा, शिव कुमार रघुवंशी, सूरज शुक्ला, अमित यादव, कमल विक्रम सिंह, ब...