पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। टनकपुर बरेली हाईवे पर करीब दस लाख की लागत से बीस दिन में सौंदर्यीकरण के बाद तैयार हुआ कलश जगमगा उठा। गन्ना तिराहा के नाम से पहचान रखने वाला अब यह स्थान कलश पथ के रूप में जाना जाएगा। नगर पालिका की पहल पर तैयार हुए कलश पथ का लोकार्पण भाजपा के जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य ने पालिकाध्यक्ष डा.आस्था अग्रवाल व जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के संग किया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: गन्ना राज्यमंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा कलश का महत्व सुख समृद्धि के प्रतीक माने गए कलश के लोकार्पण के साथ ही तेज बारिश ने तराई को भिगो दिया। कलश पर की गई सजावट और रंग बिरंगी लाइट से यह तिराहा जगमगा उठा। जिला प्रभारी आर्य ने कहा कि हाईवे पर आते जाते लोग इस जगह को मन मस्तिष्क में याद रखेंगे। भाजपा सरक...