पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं में कौशल विकास को प्रोत्साहित करने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को गृह विज्ञान विभाग की ओर से छात्राओं को बांसुरी सज्जा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान छात्राओं ने बांसुरियों को कलात्मक ढंग से सजाने की तकनीकियां सीखी। उन्होंने विभिन्न रंगों के धागे, फूल ,मोतियों, मिरर वर्क , लेस, रिबन और अन्य सजावटी सामग्री से आकर्षक रूप में सज्जित किया। छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता से सुंदर बांसुरी तैयार कीं। प्रशिक्षण में रिफत नूर, गुनगुन, रिमझिम, सोनी, पायल , आराध्या, नैनन , दीक्षा, नैंसी आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा. अंशिका शर्मा ने कहा कि गृह विज्ञान विभ...