पीलीभीत, अगस्त 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र के कल्यानपुर नौगवां गांव में 25 अगस्त की देर रात करीब 12 बजे दिल्ली पुलिस संग गजरौला पुलिस की टीम के एक घर में पहुंचने को लेकर हंगामा हो गया। गांव निवासी वीरेन्द्र कुमार और उनके भाई पवन कुमार ने रिछोला चौकी इंचार्ज संदीप सिंह समेत पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए गजरौला थाने में शिकायती पत्र दिया है।

पुलिस का बयान वहीं पुलिस ने आरोपों को गलत बताते हुए इसे पहचान संबंधी गलती का मामला बताया है। पीड़ित भाइयों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज कुछ लोगों के साथ उनके घर पहुंचे और पड़ोसी की छत से जीने के रास्ते घर में दाखिल हुए। आरोप है कि दरवाजा तोड़ने के साथ कई कमरों और जीने के दरवाजों को भी नुकसान पहुंचाया गया। कुछ सामान गायब होने का आरोप भी लगाया गया। पवन कुमार से मारपीट और उसके ...