पीलीभीत, नवम्बर 16 -- Pilibhit News: पीलीभीत। एएसपी हिमांशु गौरव ने कार्तिक पूर्णिमा पर प्रस्तावित मेले और घाटों का निरीक्षण किया। साथ ही थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर एएसपी ने जहानाबाद में कल्यानपुर चकतीर्थ में आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रस्तावित मेले एवं गंगा स्नान घाट का भ्रमण कर कर सुरक्षा व्यवस्था को देखा। मेला परिसर एवं घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं आवागमन व्यवस्था पर चर्चा की। थाना प्रभारी जहानाबाद को घाट पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग कराने, गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने, पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सतर्कता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bijnor News: गंगा ...