पीलीभीत, अक्टूबर 3 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीसलपुर क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। खेत पर खड़ी धान की फसल देखने गए एक किसान पर जंगली सियार ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसलपुर क्षेत्र के गांव बिहारीपुर कुमरिखा निवासी 35 वर्षीय नवनीत पुत्र ताराचंद अपने खेत पर खड़ी धान की फसल को देखने गया था। तभी गन्ने के खेत से अचानक निकले एक जंगली सियार ने उस पर हमला कर दिया। सियार के हमले से नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सियार को भगाया। इसके बाद परिजनों ने घायल को बीसलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...