पीलीभीत, नवम्बर 6 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। घरेलू विवाद के चलते खेत के विवाद में महिला के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम अधकटा निवासी तारावती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच नवंबर को गांव में खेत के विवाद के दौरान कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में महिला के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता थाना बरखेड़ा पहुंची और पुलिस से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...