Pilibhit News: खेत के बंटवारे के विवाद में मारपीट
पीलीभीत, जुलाई 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम तुर्कपुर बड़वार में खेत के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में चार लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। ग्राम तुर्कपुर बड़वार निवासी अब्दुल हसन पुत्र मेहन्दी हसन ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि 28 जून 2026 की शाम करीब पांच बजे गांव के साकिर पुत्र मेहन्दी हसन, ताहिरा बेगम पत्नी साकिर, शमीदा पत्नी मेहन्दी हसन तथा जाविर पुत्र मेहन्दी हसन ने लाठी, डंडे, बांका और दरांती से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे शमसुल हसन के सिर पर बांका लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चमन आरा और साजिया भी घायल हुईं। सभी घायलों का सरकारी अस्पताल न्यूरिया में उपचार कराया गया, जबकि गंभीर हालत में शमसुल हसन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। आरोपियों ने जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.