Pilibhit News: खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट,महिला समेत सात घायल
पीलीभीत, नवम्बर 15 -- Pilibhit News: बरखेड़ा,संवाददाता। खेत की मेड़ को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। तीन बीघा जमीन की मेड़ की नाप-जोख और उसे सीधा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और बांके से भी हमला किया गया। मारपीट में पिता-पुत्र और बहू समेत कुल सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बरखेड़ा लाया गया। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मेड़ की नाप-जोख को लेकर विवाद थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव उमरिया निवासी विष्णु शनिवार सुबह करीब सात बजे अपने पिता प्रभुदयाल के साथ खेत पर पहुंचे थे। यहां तीन बीघा जमीन की मेड़ की नाप-जोख कर कम-ज्यादा हिस्से को बराबर करने की कोशिश की जा रही थी। इसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.