पीलीभीत, अगस्त 18 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव करोड़ निवासी वीरमती पत्नी महीपाल ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 13 अगस्त को शाम करीब पांच बजे वह अपने पति के साथ खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इसी दौरान गांव के छत्रपाल, उनके पुत्र नरेश पाल और मुनेन्द्र पाल खेत की मेड़ काटकर पेड़ लगाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके और उसके पति महीपाल के साथ गाली-गलौज की तथा लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। घटना में दोनों को चोटें आईं। जाते समय आरोपियों ने दंपती को जान से मारने की धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...