पीलीभीत, नवम्बर 15 -- Pilibhit News: बीसलपुर। मोहल्ला दुबे स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास खुले में रखे ट्रांसफार्मर से उतरे करंट की चपेट में आकर एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। नाराज लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण पहले भी इस ट्रांसफार्मर से दो गोवंशीय पशुओं की जान जा चुकी है। पर इसे सुरक्षित स्थान पर नहीं हटाया गया। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में मायावती, गीता देवी, प्रेमा देवी, गंगा, मुन्नी, सुमन, आशू, इंद्रावती, अनीता, चंद्रवती, विकास, दीप, माया और सुनील ने प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...