Pilibhit News: खुटार हाइवे पर की गई चेकिंग, 42 वाहनों के चालान
पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: पूरनपुर। मंगलवार को थाना सेहरामऊ पुलिस ने यातायात पुलिस के साथ खुटार हाइवे पर गढ़वा पुलिस चौकी के पास चेंकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तेज रफ्तार वाहनों की चेकिंग की गई। भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में चालीस किमी प्रति घंटा की अधिक रफ्तार जा रहे वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान बाइक और कार के अलावा कुल 42 वाहनों पर कार्रवाई की गई। सघन चेकिंग अभियान से वाहनों चालकों में खलबली मची रही। इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान ओवरस्पीड वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान चालकों को आबादी वाले क्षेत्र में चालीस किमी से वाहन चलाने की सलाह दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.