पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: पूरनपुर। दिल्ली में मिस इंडिया उत्तर भारत का ताज सिर पर रखकर लौटी किसान की बेटी हरमन कौर का यहां स्वागत किया गया। अब हरमन की नजर मिस इंडिया प्रतियोगिता पर है। हरमन को उनके क्षेत्र पूरनपुर में तमाम बधाईयां मिल रही हैं। पूरनपुर से अपनी प्राथमिक शिक्षा लेने वाली बारी बुझिया की हरमन कौर को सौंदर्यी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का शौक रहा। वे दिल्ली में रहकर प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहीं हैं। बीते तीन अक्टूबर को दिल्ली के एक होटल में डीके पेंजट के तत्वाधान में हुई प्राइड मिस इंडिया 2026 प्रतियोगिता में हरमन कौर ने प्रतिभाग किया। इसके बाद हरमन कौर मिस इंडिया उत्तर भारत 2026 की विजेता बनीं। हरमन खिताब और प्रमाण पत्र लेकर घर पहुंचीं तो सभी ने जोरदार स्वागत किया। हरमन कौर ने बताया कि स्नातक की पढ़ाई करने क...