Pilibhit News: खाद की दुकान से एसी की कॉपर पाइप और वायरिंग चोरी
पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में टनकपुर रोड स्थित चौधरी एग्रीकल्चर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की खाद की दुकान से एसी की कॉपर पाइप और वायरिंग चोरी हो गई। दुकान के प्रबंधक रामसिंह पुत्र सियाराम निवासी शिवनगर कॉलोनी ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें कहा गया कि अनुसार 21 जुलाई की सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर पता चला कि 20 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे किसी अज्ञात चोर ने दुकान में लगे एसी की कॉपर पाइप और वायरिंग चोरी कर ली। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.