पीलीभीत, अगस्त 15 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीसलपुर के खांडेपुर गांव के 23 स्वाधीनता संग्राम सेनानियों ने आजादी का ख्वाब संजोया था। छह दशक से अधिक का समय बीत गया पर गांव का आपेक्षिति विकास नहीं हो सका। गांव में किसी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की याद में यहां कोई स्मृति शेष नहीं है। गांव के सपूतों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत की थी। देवहा नदी किनारे बसे करीब तीन हजार आवादी वाले गांव खांड़ेपुर ने 23 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की यह जन्मस्थली आज भी तमाम अव्यवस्थाओं और अभावों में है। बिजली, चिकित्सा, सड़कें, शिक्षा आदि मूलभूत सुविधाएं स्तरीय नहीं हैं। कई हैंड पंप खराब पड़े हैं। खांड़ेपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाश्य रामस्वरूप कमांडर के नाम से जाने जाते थे। वे जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के क...