पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। चीनी स्टॉक की कालाबाजारी रोकने के लिए गन्ना विभाग समेत अन्य विभागीय अधिकारी चीनी मिलों में स्टॉक का सत्यापन कर रहे हैं। इसी क्रम में खांडसारी अधिकारी बरेली आशुतोष प्रताप चंद, खांडसारी निरीक्षक प्रथम बरेली देवेंद्र त्रिपाठी, सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव प्रदीप कुमार अग्निहोत्री ने एलएच चीनी मिल पीलीभीत में चीनी के स्टाक का सत्यापन किया। चीनी स्टाक के औचक निरीक्षण के दौरान आरजी-वन रजिस्टर से मिलान किया गया, जिसमें स्टॉक सही पाया गया। गोदाम में कुल 375053 कुंटल चीनी का स्टाक है। इस मोके पर गोदाम प्रभारी राकेश सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- द्वारिकेश शुगर मिल में चीनी स्टॉक का भौतिक सत्यापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...