पीलीभीत, अक्टूबर 17 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शारदा नदी के धनाराघाट पर रास्ता खराब होने के कारण नाव का संचालन फिलहाल शुरू नहीं हो सका है। इससे हजारा क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों को तहसील और जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए अभी भी पलिया-मैलानी होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। वहीं, पोंटून पुल का निर्माण कार्य भी अब तक शुरू नहीं हो सका है। धनाराघाट के मुंशी बबलू माझी ने बताया कि नाव की व्यवस्था हो चुकी है। शुक्रवार को उनके द्वारा नाव से हजारा गांव तक का निरीक्षण किया गया। हजारा गांव की ओर नदी की दो धाराएं हैं। दूसरी धारा के आगे का रास्ता दलदली होने के कारण नाव का संचालन शुरू करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि रास्ते को दुरुस्त कराने की व्यवस्था की जा रही है। संभावना है कि 20 अक्टूबर से नाव का संचालन शुरू कर ...