पीलीभीत, जुलाई 6 -- Pilibhit News: कलीनगर। बेशक पर्यटन सत्र का समापन तीस जून को हो चुका है। पर जिले में पीटीआर से सटे खटीमा पूरनपुर हाईवे पर इन दिनों बाघों की चहलकदमी पर्यटकों के बीच रोमांच बनाए हुए हैं। रविवार को भी दिन में बाघ की चहलकदमी मिलने से आने जाने वालों के कदम ठिठक गए। वन्यजीवों की आमद और उपस्थिति को देख कर वाहन भी जहां के तहां रुक गए। इसकी जानकारी वनाधिकारियों को दी गई। कुछ लोगों ने सड़क पर आए बाघ की वीडियो भी बनाई। कुछ देर बाद बाघ सड़क किनारे होते हुए जंगल में दाखिल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...