पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: पूरनपुर। नगरपालिका बोर्ड की बैठक में क्षतिग्रस्त मार्ग, पुलिया और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने सहित कई प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में बृक्षारोपड़ के लिए स्थान चिन्हित कर अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।मंगलवार को सभगार में नगर पालिका बोर्ड की बैठक अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर के क्षतिग्रस्त मार्ग, नाली और पुलिया तथा प्रकाश व्यवस्था सहित कई प्रस्ताव रखे गए। सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में बताया गया कि 12 जुलाई से वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान में गांधी पार्क ,संजय गांधी पार्क, गौशाला, बंडा रोड पर स्थित मुक्तिधाम, शेरपुर रोड स्थित मुक्तिधाम, पंचमदास स्कूल के निकट मुक्तिधाम में सभी सभासद वृक्षारोपण करेंगे। यह भी पढ़ें- Rampur News: जिले में रोपे जाएंगे ...