पीलीभीत, अगस्त 11 -- Pilibhit News: पूरनपुर। कौर पंजाबी विरसा क्लब की ओर से शहर के एक होटल में तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति और विरासत की झलक देखने को मिली। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर गिद्धा, पंजाबी गीत और लोकनृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन मीत ढिल्लों ने किया। आयोजन को मीत ढिल्लों, गुरजीत कौर जौहल और जसप्रीत कौर पन्नू ने प्रायोजित किया। महिलाओं के लिए पंजाबी संस्कृति और विरासत से जुड़े प्रश्नोत्तर व मनोरंजक खेल कराए गए। गिद्धा और भंगड़ा ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।उत्सव का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। इसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: भारत विकास परिषद अमृत शाखा ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव, पूजा अग्रवाल बनीं तीज क्वीन प्रतियोगिता में बल...