पीलीभीत, अगस्त 15 -- Pilibhit News: जोगराजपुर। महिला के घर में घुसकर मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रामनिवास उर्फ गुड्डू, सोम सिंह, अभिषेक और ऊषा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव चतीपुर निवासी महिलाा ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि रामनिवास उर्फ गुड्डू काफी समय से उस पर बुरी नजर रखता था और रास्ते में रोककर अश्लील हरकतें करता था। आरोप है कि 28 जून को भी आरोपितों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की थी। इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। महिला का आरोप है कि मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। एक जुलाई की शाम समझौता करने से इन्कार करने पर चारों आरोपित एकराय होकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार...