पीलीभीत, अक्टूबर 6 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बूंदीभूड़, तहसील कलीनगर से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश के बावजूद एफआईआर दर्ज न होने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात की। उन्होंने तत्काल मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी अधिनियम ने 25 सितंबर 2026 को प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए थाना माधोटांडा प्रभारी को प्रार्थिनी की प्रथम सूचना रिपोर्ट नियमानुसार दर्ज कर विवेचना करने तथा एफआईआर की प्रति तत्काल न्यायालय में प्रस्तुत करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। आरोप है कि इसके बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। हरप्रीत सिंह चब्बा ने बताया कि ग्राम पंचायत बूंदीभूड़ में शराब की दुकान खोले जाने के...