पीलीभीत, सितम्बर 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। निरंजन कुंज कॉलोनी में महा मातेश्वरी के मंदिर प्रांगण में निरंजन कुंज विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता नपा के पूर्व सभासद विजय जायसवाल ने की। समिति के सचिव राजेश शुक्ला ने गत बैठक की कार्यवाही को रखा। समिति के विकास के लिए सभी से सहयोग का आवाहन किया। समिति के कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह ने आय एवं व्यय का लेखा देते हुए बताया कि समिति के पास करीब 27 हजार रुपए की धनराशि शेष है।

बैठक में उठाए गए मुद्दे बैठक में निरंजन कुंज कॉलोनी में सड़क पर गड्ढे और मरम्मत की जरूरतों रखा गया। कॉलोनी में प्रवेश द्वार न होने का भी मुद्दा उठा। सभासद सुनीता सिंह ने कहा कि समस्याओं से पालिकाध्यक्ष को अवगत कराएंगे। समिति के आय व्यय निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल गन्ना राज्यमंत्री से मिल कर कॉलोनी की ...